फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against unknown taxi driver

Dehradun News: अज्ञात टैक्सी चालक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 22 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown taxi driver

विज्ञापन
निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आदूवाला में टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की पहचान कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 13 जून को निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आदूवाला के पास हेमकुंट साहिब की ओर जा रही एक टैक्सी ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार तिमली निवासी राजुल (30) पुत्र अय्यूब की मौत हो गई थी। वहीं, उनके बेटे के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक के भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि कार चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed