{"_id":"664fda87f78634fe330ab0b8","slug":"case-filed-against-unknown-person-in-case-of-death-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-420077-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डंपर की टक्कर से सिपाही की मौत मामले में अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डंपर की टक्कर से सिपाही की मौत मामले में अज्ञात पर केस
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से स्कूटर सवार आईआरबी के सिपाही की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच कर ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में उत्तरकाशी की मोरी तहसील के बागी (मौताड़) निवासी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि उनका बेटा नवीन राणा आईआरबी द्वितीय झाझरा में तैनात था। 10 मई को अपने निजी कार्य से स्कूटर से सहसपुर आया था। रात को करीब 12.30 बजे वह प्रेमनगर स्थित अपने आवास पर लौट रहा था।
रात करीब 12.45 पर सेलाकुई की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे को सामने से टक्कर मार दी। उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि झाझरा स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि ट्रक और आरोपी की पहचान की जा रही है।