{"_id":"681f1af94fcddbb1400aa815","slug":"case-filed-against-former-mla-champion-and-mla-umesh-kumar-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा, एक दिन पहले हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा, एक दिन पहले हुआ था विवाद
Sat, 10 May 2025 04:56 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 10 May 2025 04:56 PM IST
सार
पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ लक्सर कोतवाली और उमेश ने मंगलौर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार के चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और गाड़ी में साइड मारने के बाद लाठी डंडों से और सरियों से तोड़फोड़ की जबकि चैंपियन के चालक ने तहरीर देकर उमेश कुमार और उनके समर्थकों पर गाड़ी में टक्कर मारने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं तहरीर दी थी।