फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against five named accused and others for assaulting a woman

Dehradun News: महिला से की मारपीट में पांच नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five named accused and others for assaulting a woman
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के खादर पुल नंबर एक के पास पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि रिश्तेदार उनके खेत में लगा टिनशेड भी ट्रैक्टर से उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में खादर पुल नंबर एक निवासी शबनम ने बताया कि 25 जनवरी को करीब डेढ़ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मुमताज उसके बेटे समीर, मोनिश, रिहान और सज्जाद ने उनके घर में घुसकर लाठी, डंडों, लोहे के फावड़ों से उनपर हमला कर दिया। उसके सिर, छाती, गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोंट आईं। उनके साथ अश्लीलता भी की गई।बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी वीडियो रिकॉर्ड करने गली। रिहान और मोनिश ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed