फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against father and son for embezzling Rs 33 lakh

Dehradun News: जमीन के सौदों में 33 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा

Thu, 05 Sep 2024 05:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed against father and son for embezzling Rs 33 lakh
प्रेमनगर थाना पुलिस ने 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जमीन को पहले बेचकर दोबारा सौदा कर दिया। इसी तरह दूसरे मामले में भी धोखाधड़ी की। आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


---
मामला एक :

पहली शिकायत अंशल नाम की युवती ने की है। अंशल का कहना है कि परिवार वाले 2022 में घर बनाने के लिए जमीन खोज रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात कमल धामी निवासी फुलसैनी से हुई। कमल धामी ने उनसे कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसकी एक जमीन गुजराड़ा, करनपुर में है। कमल ने अपने पुत्र हिमांशु धामी से भी मिलवाया। दोनों ने उन्हें जमीन दिखाई और बात पक्की हो गई। इसके बाद कमल धामी ने कहा कि इस वक्त उसे पैसों की जरूरत है। लिहाजा रजिस्ट्री करा लो। अंशल के परिवार वालों ने उसे 21 लाख रुपये देकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। कमल धामी ने जल्द ही इस पर चहारदीवारी कराने को भी कहा था। लेकिन, लंबे समय तक वह टालता रहा। जब अंशल और उनके परिवार वाले जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। कहा कि यह जमीन कमल धामी और हिमांशु धामी पहले ही उन्हें बेच चुके हैं। इस तरह उनके साथ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
विज्ञापन


-----

मामला दो :

धोखाधड़ी का शिकार हुए जितेंद्र सिंह निवासी घंघोड़ा की शिकायत पर कमल धामी और हिमांशु धामी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। जितेंद्र सिंह का कहना है कि कमल धामी ने उनसे संपर्क किया था। बताया था कि उसकी गुजराड़ा करनपुर में जमीन है, जिसे वह बेचना चाह रहा है। उन्हें जमीन पसंद आ गई और इसका सौदा 11 लाख रुपये में हो गया। जितेंद्र सिंह ने 11 लाख रुपये कमल धामी को दे दिए। इसके बाद उनसे रजिस्ट्री कराने को कहा। लेकिन कमल धामी आजकल करते हुए टालने लगा। एक दिन कमल धामी ने जितेंद्र को एक रजिस्ट्री ड्राफ्ट कराकर भेज दी। रजिस्ट्री फर्जी थी। जिसके बाद जितेंद्र सिंह ने जब कमल धामी और हिमांशु धामी से संपर्क किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि कमल धामी और हिमांशु धामी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच की जा रही है। इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed