फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against driver after teen dies in pickup accident

Dehradun News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत पर चालक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver after teen dies in pickup accident
कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हरियाणा के यमुनानगर जिले के ग्राम बुडिया गांव निवासी साजिद मोहम्मद ने बताया कि उनका भतीजा शाहरूख (15) पुत्र असलम अपने नाना के घर ढकरानी आया हुआ था। बताया कि तीन नवंबर को वह दोपहर करीब तीन बजे खेलने के लिए ढालीपुर की ओर गया। एक तेज रफ्तार पिकअप ने लापरवाही से उनके भतीजे को टक्कर मार दी। उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भतीजे को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed