फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against car drivers in three road accidents

Dehradun News: तीन सड़क हादसों में कार चालकों पर मुकदमा

Fri, 13 Jun 2025 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against car drivers in three road accidents
Iनेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कार को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, डालनवाला और बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुए हादसों में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी घटनाओं में छह लोग घायल हुए थे। बुधवार की देर रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में तीन दोपहिया वाहन आ गए थे। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई थी। वहीं, 10 जून को डालनवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हुए थे। इसी दिन बसंत विहार थाना क्षेत्र में इंजीनियर एन्क्लेव के पास एक स्कूटी के तेज रफ्तार कार की चपेट में आने एक युवक घायल हो गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुए हादसे में कार को सीज कर आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा डालनवाला और बसंत विहार क्षेत्र की घटनाओं में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed