फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case filed against a person for comment about Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम के बारे में टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा

Wed, 28 Jul 2021 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
case filed against a person for comment about Badrinath Dham
देहरादून। बद्रीनाथ धाम को सम्प्रदाय विशेष से जुड़ा होने और अन्य टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर व्यक्ति की एक वीडियो वायरल हो रही थी। स्थानीय निवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते सप्ताह से एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें व्यक्ति एक सम्प्रदाय विशेष की वेषभूषा में लग रहा था। वीडियो में उसने बद्रीनाथ धाम को हिंदुओं का नहीं बल्कि सम्प्रदाय विशेष का इबादत स्थल बताया था। इस मामले में आचार्य जगदंबा प्रसाद पंत निवासी डांडा लखौंड की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई थी।उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद रायपुर थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने, मानहानि और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed