फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against 12 people in case of cutting of green mango trees Vikas Nagar Dehradun Uttarakhand news

विकासनगर: आम के हरे पेड़ों की कटान मामले में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज, शिकायत पर हुई थी जांच

Sat, 13 Jan 2024 04:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

हाईवे से सटे बगीचे में अवैध तरीके से पेड़ों की कटान की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की थी। इस पर डीएचओ ने सचल दल सहसपुर को जांच के आदेश दिए थे। जांच में बिना अनुमति के 30 हरे पेड़ों की कटान का खुलासा हुआ। उद्यान विभाग ने भू-स्वामियों की जानकारी के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा था।
 

विज्ञापन
Case filed against 12 people in case of cutting of green mango trees Vikas Nagar Dehradun Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Una

विस्तार

सहसपुर पुलिस ने शंकरपुर-हुकुमतपुर में बाग से आम के हरे पेड़ों की कटान मामले में 12 लोगों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उद्यान और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में 30 हरे पेड़ों की कटान की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

प्रतिष्ठा सेवा समिति ने हाईवे से सटे बगीचे में अवैध तरीके से पेड़ों की कटान की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की थी। इस पर डीएचओ ने सचल दल सहसपुर को जांच के आदेश दिए थे। जांच में बिना अनुमति के 30 हरे पेड़ों की कटान का खुलासा हुआ। उद्यान विभाग ने भू-स्वामियों की जानकारी के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


राजस्व विभाग से भू-स्वामियों का नाम स्पष्ट होने पर सचल दल प्रभारी तहसीन खान ने बीते बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दानिश निवासी ढाकी, अनिल कुमार निवासी सहसपुर, जसवंत सिंह निवासी सेलाकुई, इरफान निवासी केदारावाला, रजिया खातून निवासी सहसपुर, सुलेेमान अली निवासी शंकरपुर, अनीश निवासी केदारावाला, अख्तर खान निवासी लक्ष्मीपुर चानचक, साजिद उर्फ साहिल निवासी महमूदनगर, मुख्तार अली निवासी सहसपुर, वहीद निवासी छरबा, शनील अहमद निवासी केदारावाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चार गांवों में अचानक लगा लॉकडाउन...सीमाओं पर खींच दी गई मंत्रों से लक्ष्मण रेखा, जानें वजह

बगीचे में खड़े हैं 162 पेड़

उद्यान और राजस्व विभाग की स्थलीय रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में बगीचे में 162 पेड़ खड़े हैं। इसमें से 137 आम और 25 कटहल के हैं। प्रतिष्ठा सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी का कहना है कि शासन को पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed