फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against two shopkeepers for selling fake HP toner cartridges

Dehradun News: एचपी के नकली टोनर कार्टिज बेचने पर दो दुकानदारों के खिलाफ केस

Thu, 11 Jul 2024 06:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Case against two shopkeepers for selling fake HP toner cartridges
दो दुकानों में एचपी के नौ नकली टोनर कार्टिज मिलने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आइकॉन आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के उत्तमनगर के गुलाब बाग निवासी खुशमीत सिंह भाटिया ने मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राजेश साह से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि वह आइकॉन आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड में शोध अधिकारी के पद पर कार्यरत है। बताया कि उन्हें विकासनगर मुख्य बाजार स्थित शिवांश कंप्यूटर और जगदंबा कंप्यूटर की दुकान में एचपी कंपनी की नकली टोनर कार्टिज बेचने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी सनोज कुमार के साथ कंपनी के प्रतिनिधि खुशमीत सिंह और नई दिल्ली स्थित लोधी कॉलोनी शॉपिंग कॉम्पलेक्स निवासी राजकुमार ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवांश कंप्यूटर की दुकान में एचपी के चार नकली टोनर कार्टिज मिले। वहीं, जगदंबा कंप्यूटर में एचपी के पांच नकली टोनर कार्टिज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि खुशमीत सिंह भाटिया की तहरीर पर विद्यापीठ मार्ग निवासी शिवांश कंप्यूटर के संचालक पीयूष गिल्होत्रा और द एनफील्ड ग्रांट निवासी जगदंबा कंप्यूटर के संचालक रमन अरोड़ा पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed