फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against three including suspended branch manager

Dehradun News: कोऑपरेटिव बैंक के निलंबित शाखा प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 05 Feb 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case against three including suspended branch manager
Iतीनों ने आपस में मिलकर 17 ऋणों के माध्यम से किया 47 लाख से अधिक का गबन
विज्ञापन

I

I47 लाख से अधिक के गबन के मामले में डिस्टि्रक्ट कोऑपरेटिव बैंक, घंटाघर के तत्कालीन कनिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बैंक के उप महाप्रबंधक (प्रशासन) मुखराम प्रसाद के तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि निलंबित कनिष्ठ शाखा प्रबंधक ने मिलीभगत कर 17 ऋणों के माध्यम से बैंक को 47 लाख से अधिक का चूना लगाया।
I
I
I
Iशहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर में कहा गया था कि डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड देहरादून के कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार शर्मा के कार्यकाल में घंटाघर शाखा में वितरित ऋणों की वसूली नहीं होने पर इसकी जांच की गई। सामने आया कि उनके कार्यकाल में वितरित किए गए ऋणों में 17 की वसूली नहीं हो पाई।
विज्ञापन

I
Iकनिष्ठ शाखा प्रबंधक ने शंकर थापा निवासी डाकरा बाजार, देहरादून और संदीप कपूर निवासी हरिद्वार रोड, चौहान मार्केट, देहरादून के साथ मिलीभगत कर 17 ऋणों में 47 लाख 43 हजार रुपये का गबन किया है। इसके बाद कनिष्ठ शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed