फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against the person who cheated in the name of getting NDA coaching

एनडीए की कोचिंग कराने के नाम पर ठगी करने वाले पर केस

Wed, 06 Apr 2022 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case against the person who cheated in the name of getting NDA coaching
एनडीए की कोचिंग और हॉस्टल में रुकवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सोमवार को भी एक महिला ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को नागपुर निवासी हरिश्चंद्र घुरडे नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे प्रणय सुनील घुरडे को एनडीए की कोचिंग कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर खोजबीन की तो ऑफिसर्स एनडीए एकेडमी के बारे में पता चला। यहां के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह एक स्थानीय स्कूल से 12वीं भी कराते हैं। उनके ब्राउजर पर तमाम तरह की सुविधाएं भी दर्शाई गईं थीं।
विज्ञापन

एडमिशन के लिए राजी होने पर 2.80 लाख रुपये देने की बात कही। इसके अलावा 40 हजार रुपये एडमिशन के वक्त कोचिंग के लिए भी लिए गए। बताया गया कि यहां हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। बाद में पता चला कि बच्चों को प्रेमनगर स्थित एक होटल में रखा गया है। वहां कोई सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके बेटे पर गत आठ मार्च को जानलेवा हमला भी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अब पता चला कि वह न तो बच्चों को 12वीं की पढ़ाई करा रहा है और न हॉस्टल में कोई सुविधा दी जा रही है। मंगलवार को डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने कोचिंग सेंटर के विक्रांत, प्रदीप और नेेहा मान के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस मामले में एक महिला ने भी डीजीपी को शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed