फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV College: Case against outsourced teacher for copying

DAV College: नकल कराने के आरोप में डीएवी की आउटसोर्स शिक्षक पर केस, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 05 Oct 2022 09:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को सूचना मिली थी कि कॉलेज में संविदा पर तैनात शिक्षिका सीमा राणा आंतरिक परीक्षाओं की कॉपियों में सुधार करवा रही हैं।

विज्ञापन
DAV College: Case against outsourced teacher for copying
dav pg college - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीएवी कॉलेज की आंतरिक परीक्षाओं में नकल कराने के आरोप में महिला शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक हिंदी विभाग में आउटसोर्स पर तैनात थी और कॉलेज के बाहर कॉपियों के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई थी। इसके बाद उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

विज्ञापन


डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को सूचना मिली थी कि कॉलेज में संविदा पर तैनात शिक्षिका सीमा राणा आंतरिक परीक्षाओं की कॉपियों में सुधार करवा रही हैं। इसके लिए उन्होंने कॉलेज के सामने ही अपने पति के साइबर कैफे में छात्राओं को बुलाया है।
विज्ञापन


छात्र नेता नागेंद्र कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। मौके पर राणा की मौजूदगी में कुछ छात्राएं नई कॉपियों में दोबारा से पेपर किताब देखकर हल कर रही थीं। इस पर छात्रों ने वहां जमकर हंगामा किया। शिक्षिका को कॉपियों सहित रंगे हाथों पकड़कर प्राचार्य के पास ले जाया गया। प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed