फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   carelessness on election duty Will not be tolerated

SSP की दो टूक, चुनाव ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Fri, 03 Feb 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Feb 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
carelessness on election duty Will not be tolerated
sweety agarwal - फोटो : file photo

सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनवरी में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान एसएसपी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को चुनाव संबंधी किसी भी घटना पर मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी देहात श्वेता चौबे समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी 
पटेलनगर थाना उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक मनोज पाल, कांस्टेबल विमल (एलआईयू), कांस्टेबल देवी प्रसाद नौटियाल (सीपीयू), कांस्टेबल महिपाल सिंह (यातायात), फायरकर्मी सुरेंद्र सिंह महर, नवनीत सिंह, अनुभव कुमार (फायर सर्विस), कांस्टेबल सुरेश रमोला, कांस्टेबल विपिन सैनी (थाना डोईवाला), कांस्टेबल चमन कुमार (थाना प्रेमनगर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed