फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   careful friendship on social media.

सोशल मीडिया पर जरा संभलकर करें दोस्ती

Wed, 17 Feb 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Wed, 17 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
careful friendship on social media.

सोशल मीडिया पर छात्राएं अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, निजी जानकारी मोबाइल नंबर, ई मेल, फोटो आदि शेयर करने से परहेज करें। छात्राओं को यह सुझाव दिया है एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने। वह राजपुर रोड़ स्थित राजकीय इंटर कालेज में सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने को चलाए गए जागरूकता अभियान को संबोधित कर रही थी।

विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस की ओर से यह अभियान शहर के हर स्कूल कालेज में चलाया जाएगा। अभियान में छात्राओं को वीडियो के माध्यम से दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया का उपयोग करती है। कई बार जाने अनजाने में बड़ी गलतियां हो जाती है। गलतियों से सबक लेने को उन्हें जागरूक किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


इसी मकसद से स्कूल कालेजों में साइबर थाने की तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कई उदाहरण बताए। उप निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल ने सोशल मीडिया की बारीकियों, खतरों और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग की जानकारियां दी। वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया के खतरों बचाव के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed