फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car saved from falling out of control into ditch in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरते-गिरते बची कार

Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Car saved from falling out of control into ditch in Vikas Nagar
देहरादून (चकराता)। सहारनपुर के पर्यटकों की कार शनिवार को कोरूवा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरते-गिरते बची। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो को मामूली चोटें आई हैं। कार के पिछले चक्के के सामने पत्थर आने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन




थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के तीन युवक कार से साहिया मंडी आए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे सभी लोग घूमने के लिए चकराता की ओर निकल गए। कोरूवा गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने लगी। इस दौरान कार का पिछला चक्का पत्थर से टकराकर रुक गया। कार का आधा हिस्सा हवा में लटकने लगा। दुर्घटना में कार में सवार वैभव मित्तल (27) और अनिल (32) को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, शेखर राणा (27) गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि शेखर राणा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed