फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car jumped in trench, three people died.

कार खाई में समाई, एक परिवार के तीन की मौत

Wed, 05 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Wed, 05 Aug 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
car jumped in trench, three people died.

मसूरी-चकराता मोटर मार्ग पर कैंपटी के समीप एक मारुति स्टीम कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग सहारनपुर से मसूरी और कैंपटी फॉल घूमने आए हुए थे।

विज्ञापन


कैंपटी से जा रहे थे मसूरी
सैलानियों की मारुति स्टीम कार मंगलवार शाम सात बजे कैंपटी से मसूरी जा रही थी, तभी कैंपटी से 500 मीटर आगे गढ़वाल इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


दुर्घटना में इमरान (40) पुत्र शकीर, उस्मान (17) पुत्र इमरान, शौकीन (20 पुत्र) शकीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिशान (22) पुत्र रिजवान, मोहसिन (24) पुत्र शकीर निवासी बंदरजुड, बिहारीगढ़, सहारनपुर और मनी (पंजाब पुलिस में एसओ) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को किया दून रेफर
घायलों को मसूरी कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। घायल जिशान ने बताया कि वे कलियर से घूमने के लिए सुबह मसूरी और कैंपटी आए थे।

कैंपटी के थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और 108 सेवा मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मसूरी से दून अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed