VIP ड्यूटी पर जा रहे इंस्पेक्टर की कार नदी में समाई, 5 घंटे बाद मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार जुयाल की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जुयाल वीआईपी ड्यूटी पर देहरादून जा रहे थे, तभी रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी।
पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद नदी से उनका शव निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर रामकुमार जुयाल पुत्र पितांबर दत्त जुयाल सोनप्रयाग से बुधवार सुबह आठ बजे अपनी कार से देहरादून के लिए निकले थे।
वे स्वयं की कार ड्राइव करके जा रहे थे। 10 बजे के करीब वे काकड़ागाड़ पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। घटनास्थल क्षेत्र में नदी का तल गहरा होने से कार तेजी से डूबने लगी जिससे जुयाल भी पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
सूचना पर ऊखीमठ और गुप्तकाशी की पुलिस टीम के साथ ही रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित अन्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। एसपी पीएन मीणा के नेतृत्व में चले रेस्क्यू में अपराह्न तीन बजे नदी से उनका शव बरामद किया गया। जबकि कार का अभी तक पता नहीं चल सका है।