{"_id":"c5a6f2e9af3bd727a21878c73d7cd2b7","slug":"car-fell-into-river-at-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौंस नदी में गिरी कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौंस नदी में गिरी कार, महिला की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में प्रेमनगर के पास अनियंत्रित सेंट्रों कार के टौंस नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सोलन के दंपति दून में पढ़ने वाले अपने बेटे से मिलने के बाद वापस घर जा रहे थे। एसओ प्रेमनगर रवि सैनी का कहना है कि हादसे की वजह अभी साफ नहीं। कहा जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना।
हिमाचल प्रदेश में सोलन के सोनाक्षी रोड निवासी पवन गर्ग (40) अपनी पत्नी श्रीमती पिंकी गर्ग (38) के साथ कार से दून के आरआईएमसी में पढ़ने वाले अपने बेटे अंकित गर्ग से मिलने के लिए आए थे। मंगलवार दोपहर सवा बजे के करीब यह दंपति कार से वापस सोलन लौट रहे थे।
विज्ञापन
प्रेमनगर से बाहर निकलकर यूआईटी लॉ कॉलेज के पास अचानक पवन गर्ग का संतुलन बिगड़ गया। नतीजतन कार पुल से पहले टौंस नदी में जा गिरी। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार दंपति को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस बीच गंभीर रूप से घायल पिंकी की नब्ज थम चुकी थी, जबकि पवन गर्ग को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर बेटा अंकित भी मौके पर पहुंच गया।