{"_id":"64df2001c078331d2d0fa563","slug":"car-fell-into-a-ditch-in-kotdwar-death-injured-an-elderly-man-died-after-slipping-from-a-hill-near-yamunotri-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक की मौत, यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक की मौत, यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान
Fri, 18 Aug 2023 01:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/ बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/ बड़कोट
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:20 PM IST
सार
कोटद्वार में एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास एक बुजुर्ग की पहाड़ी से फिसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कोटद्वार में कार खाई में गिरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्तियों का नाम पते:-
-प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
-अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मृतक व्यक्ति का नाम पता:-
तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पट्टी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास थान गांव निवासी सुदामा प्रसाद (65) की पहाड़ी में फिसलकर मौत हो गई। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। गांव के अमित डिमरी ने बताया कि वह पैदल चल रहे थे। थकान महसूस होने पर वह नगाणगांव मोटर पुल के पास बैठ रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने के साथ फिसल कर खाई में गिर गए।