{"_id":"67c0c0daf82c58cb2207fdad","slug":"car-fell-into-a-200-meter-deep-ditch-pharmacist-is-serious-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-629816-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरी कार, फार्मासिस्ट गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरी कार, फार्मासिस्ट गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी तहसील क्षेत्र के साहिया-क्वानू मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी साहिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
मूल रूप से कालसी के कुरोली गांव निवासी जयपाल सिंह (48) पुत्र अमर सिंह एलोपैथिक अस्पताल दिलोऊ में कार्यरत हैं। वह विकासनगर के बाबूगढ़ में रहते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह अस्पताल से कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही साहिया-क्वानू मोटरमार्ग के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें खड्ड से बाहर निकाला और सीएचसी साहिया पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी साहिया के मेडिकल अफसर डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके कानों से भी रक्तस्राव हो रहा था। घायल के एक पैर में फ्रैक्चर भी है।