फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell in Yamuna valley

पुरोला की ओर जा रही तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, एक की मौत

Wed, 29 Mar 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Car fell in Yamuna valley

कोतवाली क्षेत्र के बाड़वाला-जुड्डो मार्ग पर हथियारी के पास तेज रफ्तार कार यमुना में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश में पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार पुरोला की ओर जा रही थी। शाम करीब सवा चार बजे हथियारी के पास कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुई करीब 300 मीटर नीचे यमुना में जा गिरी। हादसे की खबर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। कार तेज बहाव में बह गई। सूचना पर कोतवाल संदीप नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया गया। 
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद विनोद पुत्र उदय सिंह सिलांगी कर्णप्रयाग (चमोली) का शव नदी से निकाला गया। जबकि घायल हरेंद्र पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम हरटाड़ी तहसील मोरी उत्तरकाशी को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विकासनगर जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि कार में तीन से चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed