फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car falls in a ditch, two killed, one injured

खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car falls in a ditch, two killed, one injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना क्षेत्र अंतर्गत कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर झजरेट के समीप बोलेरो के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार लाइन जीवनगढ़ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन कोरुवा से विकासनगर की ओर आ रहा था। सोमवार की देर रात अनियंत्रित वाहन झझरेट के समीप पैराफिट को तोड़ता हुआ 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। थानाध्यक्ष कालसी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


अंधेरे में सर्च लाइटों के सहारे चले तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद घायल और दो शवों को बाहर निकाला गया। घायल की पहचान अक्षय (21) पुत्र बहादुर सिंह निवासी कोटी, साहिया, थाना कालसी के रूप में हुई। दुर्घटना में वाहन स्वामी प्रदीप (24) पुत्र जगत सिंह निवासी कोरुवा, तहसील कालसी और सुल्तान तोमर (44) पुत्र स्वर्गीय अजब सिंह कोटी, साहिया की मौत हो गई। मृतक सुल्तान तोमर और घायल अक्षय चचेरे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
एआरटीओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहां सड़क चौड़ी है। वाहन पैराफिट को तोड़ने के बाद खाई में गिरा। उन्होंने बताया कि संभवत: मानवीय भूल के कारण दुर्घटना हुई। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed