जब अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार बनी आग का गोला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ और फिर ईंट के ढेर से जा टकराई। जिससे कार में आग भड़क गई। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा और सिपाही संजय और आदेश ने समय रहते कार सवार दोनों घायलों को बाहर निकाल दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दलकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह(45) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम केनसुर थाना देवप्रयाग जिला टिहरी और उमेश(52) पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहकमपुर थाना नेहरू कालोनी कार (यूके-07 एन 0303) में सवार होकर मंगलवार की शाम को पांवटा से देहरादून लौट रहे थे।
रात करीब 12:30 बजे क्लाउड वेडिंग प्वाइंट समीप स्थित पुलिया के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ और ईंट के ढेर से जा टकराई। कुछ ही देर में कार के बोनेट में आग भड़क गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले।
जलती हुई कार देख उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर फोन मिलाया। सूचना पर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा और चीता पुलिस में तैनात सिपाही संजय और आदेश मौके पर पहुंचे। बोनट पर लगी आग देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
पुलिया बन रही हादसों की वजह
किसी तरह उन्होंने हिम्मत जुटा कर कार के शीशे तोड़े। कार की खिड़कियां अंदर से लॉक हो चुकी थी। दोनों घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहन से लेहमन अस्पताल भिजवाया। कुछ ही देर बाद कार में भयंकर आग लग गई।
देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यदि पुलिस कर्मियों को पहुंचने में कुछ देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी प्रभारी रामनरेश ने बताया कि भूपेंद्र चंडीगढ़ स्थित होटल में काम करता है। वह चंडीगढ़ से हरिद्वार जा रहा था। जहां रास्ते में उमेश ने उससे लिफ्ट ली।
चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के समीप लोनिवि ने पुलिया का निर्माण कराया है। पुलिया की ऊंचाई अधिक है। पुलिया पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। जिसके चलते अक्सर चालक पुलिया के ऊपर से गुजरने पर वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं। बताया कि एक सप्ताह में पुलिया के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।