फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   car buried in debris at tehri motor marg

भारी बारिश से टिहरी मोटर मार्ग पर मलबे में दबी कार, 4 शव निकाले

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
car buried in debris at tehri motor marg
मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर बाईपास के पास चंबा की ओर से जा रही एक कार मलबे में दब गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस और सेना के जवानों ने कार से मलबा हटाकर क्षत-विक्षत शव बाहर निकाले हैं। भूस्खलन से राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। भूधंसाव से खतरे की जद में आए कुम्हारखेड़ा के 250 से अधिक परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे भारी बारिश के बीच राजमहल बाईपास के ऊपरी हिस्से में भारी भूस्खलन से मलबा नरेंद्रनगर बाजार जाने वाले मार्ग पर बीआरओ कैंप के पास से होते हुए नीचे सड़क तक फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऋषिकेश से चंबा जा रही एक कार मलबे और पत्थरों के नीचे दब गई। इससे कार सवार वीरेश श्रीकोटी (32) पुत्र सब्बल सिंह निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश, उमेश रावत (33) पुत्र भगत सिंह रावत निवासी इंद्रानगर ऋषिकेश, मुकेश गुसाईं (33) पुत्र सत्य सिंह गुसाईं, निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश और श्याम नौटियाल निवासी तपोवन की मौके पर ही मौत हो गई।


मलबे में दबी कार को काटकर शवों के एक-एक टुकड़े बाहर निकाले गए। एक शव को कुत्ते की मदद से निकाला गया। सीओ बिजेंद्र डोभाल, एसओ मो. अकरम, 11 फील्ड रेजीमेंट के ले. कर्नल आरके गुरंग, कै. अमित चौहान, कै. एमएस भुवन, एसडीएम केके मिश्र और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पूर्व विधायक सुबोध उनियाल और ओमगोपाल रावत ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस दुर्घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed