फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car booking full on diwali.

दून में इस दिवाली कार बुकिंग की मारामारी

Mon, 12 Oct 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
car booking full on diwali.

दिवाली की आहट के साथ ही देहरादून के कार बाजार भी बुकिंग की मारामारी से गुलजार हो गया है।

विज्ञापन


सभी कार कंपनियों के बीच बुकिंग को लेकर नए-नए ऑफर्स के बीच रेनॉल्ट की हालिया लांच हुई क्विड कार बुकिंग में सबसे आगे निकल गई है। एक सप्ताह के भीतर इसकी बुकिंग का आंकड़ा 300 पर पहुंच चुका है। रेनॉल्ट के शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी कार क्विड को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है।

यह 800 सीसी इंजन वाली किफायती कार के तौर पर हिट हो रही है। एक सप्ताह में इसकी बुकिंग का आंकड़ा 300 पर पहुंच चुका है। कंपनी की ओर से कारों की डिलीवरी शुरू हुई है, लेकिन देशभर में भारी डिमांड के चलते इसकी आज की बुकिंग की डिलीवरी फरवरी 2016 तक आंकी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को दिवाली के मौके पर ही उनकी कार देने की योजना है। दूसरी ओर, इसी सेगमेंट की मारुति की ऑल्टो के-10 भी अपने पावरफुल इंजन और गुड लुक के साथ ग्राहकों के बीच जगह बना रही है। रोहन मोटर्स में इस कार की दीवाली बुकिंग 40 पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि समय नजदीक आने के साथ बुकिंग की रफ्तार और तेज हो जाएगी। हुंडई की इऑन और आई 20 में भी काफी बुकिंग आ रही है। बीएम हुंडई के सुमित की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आई 20 को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है।


टाटा की जेस्ट कार को लेकर भी दीवाली का बाजार गर्म है। ओबरॉय मोटर्स में मैनेजर राजेंद्र गुसाईं ने बताया कि वैसे तो बुकिंग कुल 70 से ऊपर जा चुकी है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा बुकिंग उनकी कार जेस्ट की आ रही है। दूसरी कंपनियों की कारों में भी बुकिंग का सिलसिला जारी है। अनुमान के मुताबिक अब तक दून में 500 से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed