{"_id":"5da2e22d8ebc3e93d47d79b8","slug":"car-and-bike-accident-in-bazpur-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत
Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के बाजपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार को देर रात सड़क क्रास कर रहे पवन सूरी (48) निवासी गांव चकरपुर सूरी फार्म को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गंभीर रुप से घायल पवन सूरी को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। उधर, रविवार को बन्नाखेड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर राजकुमार (16) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं गढ़वाल में भी एक जीप खाई में गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों की मौत भी हुई है, लेकिन इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन