कार सड़क से नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल
मंगलवार को टिहरी निवासी अमन भट्ट (17) अपनी बड़ी बहन सलोनी (21) को ऑल्टो कार संख्या यूके 07-8581 से लेकर ऋषिकेश से घर जा रहा था।
जाजल पुलिस चौकी के समीप कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से 20 मीटर नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में अमन भट्ट पुत्र मायाराम भट्ट, उसकी बहन सलोनी, नैना (20) पुत्री आरएस नेगी रजाखेत, वाहन चालक रणजीत सिंह (45) पुत्र रतन सिंह पशुलोक ऋषिकेश निवासी घायल हो गए।
सूचना मिलने पर जाजल पुलिस चौकी प्रभारी आलम सिंह गुसाईं व सुंदर सिंह ने घायलों को कार से निकालकर 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमन भट्ट को मृत घोषित कर दिया।
होली की खुशी पलभर में हुई काफूर
डॉक्टरों ने अन्य तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई हैं। अमन के पिता नई टिहरी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत है।
परिजनों की नहीं दी सूचनापरिजनों की नहीं दी सूचना
कार दुर्घटना में मृत अमन घर का एकलौता चिराग था। अमन की बड़ी बहन सलोनी जौलीग्रांट में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। होली की छुट्टी पर अमन बहन को लेकर घर आ रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
परिजनों को अभी किसी ने इस दर्दनाक घटना की सूचना नहीं दी है। अमन नई टिहरी कान्वेंट स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र था। वह मूल रूप से अंजनीसैण पुजार गांव के निवासी है।