फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident on Rishikesh Gangotri Highway, Two youths Killed

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी जा रही यूपी की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Aug 2020 09:06 PM IST
सार

  • ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रहे थे कार सवार
  • कंडीसौड़ तहसील के डोबन गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन
Car Accident on Rishikesh Gangotri Highway, Two youths Killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डोबन गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रविवार को एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ जा रही थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर डोबन गांव के पास से अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे लिंक मोटर मार्ग सरोट-डोबन पर जा गिरी।
विज्ञापन


कार में सवार अजय कुमार सागर (34) पुत्र ओंकार, संतोष गंगवार (35) पुत्र नन्हे राम और ललित कुमार (49) पुत्र उपेंद्र सभी निवासी जवाहर नगर बरेली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला

108 सेवा से डोबन गांव के लोगों और राजस्व कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार और संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।

ललित कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया, जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। कार कौन चला रहा था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना स्थल से मिले ई पास के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed