फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident on gangotri highway

गंगोत्री हाईवे पर मैक्स खाई में गिरने से एक की मौत, सात घायल 

Tue, 16 May 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 16 May 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
car accident on gangotri highway
car accident - फोटो : amarujala

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़ेती के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार आठ लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक मैक्स वाहन भटवाड़ी से रैथल की तरफ जा रहा था। जिसमें चालक समेत आठ लोग सवार थे। जैसे ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़ेती के पास मैक्स वाहन पहुंचा। तभी सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनेरी दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि मैक्स चड़ेती के पास यह हादसा हुआ है। गाड़ी नदी के किनारे अटकी है। एसडीआरएफ और मनेरी पुलिस रेस्क्यू के लिए गई है। मौके गाड़ी में सवार आठ लोगों मे एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का नाम शीला देवी पत्नी दीवान सिंह निवासी रैथल शामिल है। जबकि घायलों के नाम हिमांशु रावत पुत्र जगत सिंह निवासी रैथल, चन्द्र प्रभा पुत्र रतन सिंह, शिवानी पुत्री विजय सिंह, राधा पुत्री विरेद्र सिंह, भीमराज पुत्र सुमन सिंह, रमेश पुत्र सरदार सिंह, मनीषा पुत्री सुमन सिंह के नाम शामिल हैं।

सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया है। घायलों के हाथ-पांव में चोटें आई हैं। जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अब सड़क हादसों में 13 लोग गंवा चुके हैं जान

car accident on gangotri highway
demo pic - फोटो : demo

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। गाड़ियों की अनियंत्रित गति के कारण पिछले छह महीने में अभी तक एक दर्जन सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।          
        
सीमांत जनपद में उत्तरकाशी में आपदा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक साल में काफी बेहतर तैयार किया गया है। लेकिन इसके बावजूद गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे पर दोनो जगह सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं लग पाई है।

इसका सबसे बड़ा कारण है कि ओवर स्पीड और ध्यान बंटने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिले में पिछले छह माह में वाहन दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो एक दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

जिनमें 13 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए हैं। गुरूवार 4 मई को भी यमुनोत्री हाइवे पर सारीगाड के पास कार अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।

जबकि 26 अप्रैल की शाम को गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी के समीप बाइक दुर्घटना में एक घायल हो गया जबकि दूसरे बाइक सवार की मौत हो गई थी। अब मंगलवार को गंगोत्री हाईवे पर चड़ेती के पास हुए इस मैक्स दुर्घटना में सात लोग घायल और एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed