फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident in tehri

टिहरी : मदननेगी-खोला मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Wed, 25 Apr 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 25 Apr 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
car accident in tehri
car accident

नई टिहरी/गौचर में जाखणीधार ब्लाक मदननेगी-खोला मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम को कार दुर्घटना में राजकीय प्राथमिक स्कूल खोला के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। उधर, बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में आईटीबीपी के निकट भक्तरामपुरी में भी कार के खाई में गिरने से सेना के जवान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम राजकीय प्राथमिक स्कूल खोला में कार्यरत प्रधानाध्यापक रोशन लाल अपने गांव कठूली की ओर आ रहे थे, लेकिन मदननेगी बाजार के पास बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खाई में जा रही। हादसे में रोशन लाल (48) पुत्र साबू मिस्त्री, मस्ता पंवार (50) कंठू सिंह निवासी कठूली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पिपलडाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सड़क तक पहुंचाकर 108 सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया, जहां रात करीब 11.30 रोशन लाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। बुधवार को मृतक का कोटीकालोनी में अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना कारण बैंड पर कार का पूरी तरह से कट नहीं पाना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


उधर, बुधवार दोपहर रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक कार कर्णप्रयाग में आईटीबीपी कैंप के पास भक्तरामपुरी में सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में सवार 17 गढ़वाल राइफल के जवान आशीष उनियाल (28) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी सौंरा-शिवानंदी (रतूड़ा) रुद्रप्रयाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था। आशीष की तैनाती वर्तमान में अरुणांचल प्रदेश में थी। चार दिन पहले की बेटी होने पर आशीष मंगलवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed