फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in Pithoragarh again in Hokra two people died Uttarakhand news in hindi

Pithoragarh: होकरा में फिर हुआ हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, बीते हफ्ते यहीं गई थी 10 लोगों की जान

Tue, 27 Jun 2023 10:39 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 10:39 AM IST
सार

Pithoragarh Car Accident News: हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Car Accident in Pithoragarh again in Hokra two people died Uttarakhand news in hindi
पिथौरागढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के होकरा में मंगलवार को फिर दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा में हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed