{"_id":"699961f62ca676499404450c","slug":"car-accident-fell-into-ganga-canal-two-people-drowned-death-while-returning-from-a-wedding-ceremony-roorkee-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर गिरी कार, दो लोगों की डूबने से मौत
Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
कार अनियंत्रित होकर गंगनहर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी
विज्ञापन
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है