{"_id":"699933ebb3cb1d21390bbdbc","slug":"uttarakhand-weather-news-update-rain-and-snowfall-possibility-again-in-coming-days-forecast-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी
Sat, 21 Feb 2026 10:00 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:00 AM IST
सार
दो दिन बाद मौसम खुला से भले ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा, लेकिन आने वाले दिनों में फिर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन बाद प्रदेशभर में मौसम खुला तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो रविवार से एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand News: अब केवल अपने राज्य से ही चलेंगे निजी परमिट वाहन, नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।