फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Captain BS Chauhan Memorial Race Competition was

Dehradun News: मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दौड़े कैडेट्स

Mon, 20 Nov 2023 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Captain BS Chauhan Memorial Race Competition was
Iडाकपत्थर में आयोजित की गई दौड़ प्रतियोगिता, 05 हजार मीटर की दौड़ में पहले आए सतपालI
विज्ञापन


एथलेटिक्स क्लब विकासनगर ने डाकपत्थर बैराज में उड़न सिख मिल्खा सिंह की जयंती पर कैप्टन बीएस चौहान मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। पांच हजार मीटर दौड़ में क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। सतपाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने मिल्खा सिंह और स्व. भाव सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाव सिंह चौहान पछवादून के मिल्खा सिंह थे। नए खिलाड़ियों को उनके पदचिह्नो पर चलना चाहिए। प्रतियोगिता में सतपाल पहले, विष्णू दूसरे और प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कैडेट्स को पुशअप चैलेंज और प्लैंक चैलेंज भी करवाया गया। इस दौरान क्लब संस्थापक प्रभजोत सिंह, जगदीश राम, आलोक छेत्री, पूर्व मंड़ी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, भारत कालरा, अधिवक्ता रोशन नेगी, रिकेश शर्मा, राजेश गोयल, सुबोध वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed