{"_id":"670f05d5a9a58b40f90ebda7","slug":"cantt-girls-inter-college-won-in-group-dance-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-525839-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समूह नृत्य में कैंट कन्या इंटर कॉलेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समूह नृत्य में कैंट कन्या इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह नृत्य में कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट पहले, राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला दूसरे और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजवाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में श्रीमद्दयानंद ज्योर्तिमठ गुरुकुल पौधा ने पहला, कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट ने दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत श्लोक उच्चारण में श्रीमद्दयानंद ज्योर्तिमठ गुरुकुल पौंधा पहले, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मसूरी दूसरे और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजवाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत नाटक में कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट ने पहला, राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल पौंधा पहले, राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला दूसरे स्थान पर रहा। संस्कृत वाद-विवाद में गुरुकुल पौधा ने पहला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजवाड़ी ने दूसरा और राजकीय इंटर कॉलेज गाजियावाला ने तीसरा प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने किया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन मिश्रा, राजीव, मोइनुद्दीन, नरेंद्र सिंह चौहान, मीनाक्षी राणा, रेखा बिष्ट, अंजू रानी, विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।