{"_id":"6283e9e5d94e864946580e9e","slug":"cantt-cleaning-workers-did-not-get-salary-for-april-warning-of-strike-city-news-drn412020962","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला अप्रैल का वेतन, हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला अप्रैल का वेतन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई माह के 17 तारीख बीतने के बाद भी अभी तक कैंट देहरादून में सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कैंट श्रमिक संघ के बैनर तले मंगलवार को कार्य बहिष्कार का कैंट ऑफिस में हंगामा कर सीईओ की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक का घेराव किया।
चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी हड़ताल के साथ ही कैंट कार्यालय में तालाबंदी करने के लिए भी मजबूर होंगे। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हर महीने कर्मचारियों को वेतन के लिए जूझना पड़ता है, जिससे कर्मियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर कैंट बोर्ड कभी भी चिंतित नहीं रहता। वेतन का जो फंड आता है, उसे कैंट बोर्ड के अधिकारी ठेकेदारों और अन्य कार्यों में खर्च कर देते हैं।
आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन के लिए हमेशा से कहा जाता कि फंड नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी सफाई व्यवस्था ठप करते हुए हड़ताल शुरू कर कैंट बोर्ड कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। वेतन के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने कैंट में सफाई कर्मचारियों के प्रमोशन में धांधली, ट्रेड चेंज करने सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष राजेंद्र कुमारी, महासचिव शशि बेयाल, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।