फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cantt Board's plan to set up a vending zone in Premnagar

Dehradun News: कागजों से आगे नहीं बढ़ी प्रेमनगर में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की योजना

Wed, 25 Oct 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cantt Board's plan to set up a vending zone in Premnagar
Iस्मार्ट वेंडिंग जोन के लिए दो साल पहले कैंट बोर्ड ने चयनित की गई भी जगहI
विज्ञापन




कैंट बोर्ड की प्रेमनगर में वेंडिंग जोन बनाने की योजना दो साल से कागजों में चल रही है। दो साल पहले प्रेमनगर के साथ ही गढ़ी-डाकरा में वेंडिंग जोन के लिए जगह भी तलाश की गई थी। गढ़ी-डाकरा में विरोध के बाद कैंट बोर्ड ने वेंडिंग जोन बनाने से कदम पीछे खींच दे दिए थे। लेकिन प्रेमनगर में दो स्थान इसके लिए चयनित किए गए थे। बाकायदा लोगों से ठेलियों के लिए बीस-बीस हजार रुपये भी लिए गए थे। लेकिन आज तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। ठेलियां ट्रंचिंग ग्राउंड में जंक खा रही हैं।

कैंट क्षेत्र के गढ़ी-डाकरा और प्रेमनगर में रेहड़ी-ठेली सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर लगती हैं। इससे यातायात तो प्रभावित होता है। रेहड़ी-ठेली को व्यवस्थित करने के लिए गढ़ी कैंट ने नगर निगम की तर्ज पर गढ़ी-डाकरा और प्रेमनगर में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई। दोनों जगह स्थान भी चिह्नित किए गए। गढ़ी-डाकरा में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद वेंडिंग जोन बनाने की योजना को रद्द कर दी गई। लेकिन प्रेमनगर में इस योजना को जोर-शोर से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन




स्मार्ट ठेली बनाने वाली एक कंपनी को ठेका भी दे दिया गया था। कुछ ठेलियां कंपनी की ओर से बनाकर कैंट बोर्ड को सुपुर्द की गई। इसके लिए कुछ लोगों से बीस-बीस हजार रुपये भी जमा करवाए गए थे। लेकिन आज तक न तो वेंडिंग जोन बना और न ठेलियां लोगों को दी गई। पहले ट्रंचिंग ग्राउंड और अब कैंट बोर्ड ऑफिस में यह ठेलियां जंक खाकर गल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iप्रेमनगर क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था। प्रेमनगर में दो स्थान भी चिह्नित किए गए थे। लेकिन इसके बाद योजना आगे नहीं बढ़ पाई। दोबारा बोर्ड बैठक में इसको उठाया जाएगा। - विनोद पंवार, नामित सदस्य कैंट बोर्ड देहरादून
I

I
I

I
I

Iरेहड़ी-ठेली वालों का सड़क और फुटपाथ पर कब्जा है। इससे यातायात प्रभावित होता है। रेहड़ी-ठेली वालों को व्यवस्थित तरीके से बसाने की आवश्यकता है। इसके लिए वेंडिंग जोन बनाए जाने की जरूरत है। - कैप्टन एचसी पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता

I

I
I

I
I

Iप्रेमनगर क्षेत्र में जाम की बड़ी समस्या है। वजह सड़क और फुटपाथों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े रेहड़ी-ठेली हैं। कैंट बोर्ड इनको व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना बनाए। वेडिंग जोन बनाकर उन्हें एक स्थान व्यवस्थित तरीके से बसाया जाए। - गीता बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ताI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed