फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cantt board demolish the illegal construction of sahab singh saini.

यूपी के मंत्री साहब सिंह के अवैध निर्माण पर चलेगा 'हथौड़ा'

Wed, 01 Jun 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jun 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
cantt board demolish the illegal construction of sahab singh saini.
मंत्री के घर के निर्माण पर महिला ने जताई थी आपत्त‌ि - फोटो : AmarUjala

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के विवादित निर्माण को लेकर पहली बार कैंट बोर्ड कार्रवाई के मूड में आया है। बोर्ड ने केहरी गांव में सभी अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ सीलिंग/ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। कैंट की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


प्रेमनगर के केहरी गांव में साहब सिंह सैनी के व्यावसायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पिछले करीब दो माह से यह प्रकरण चर्चा में है। पहले कैंट बोर्ड जमीन अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर होने का हवाला देते हुए कार्रवाई से बचता रहा। लेकिन अब जमीन कैंट बोर्ड की होने की पुष्टि के बाद बोर्ड कार्रवाई के मूड में आ गया है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड टीम ने चस्पा किए नोटिस
मंगलवार को केहरी गांव पहुंची कैंट बोर्ड की टीम ने साहब सिंह सैनी के निर्माणाधीन भवन समेत आसपास के अन्य निर्माण कार्य बंद कराए और नोटिस चस्पा कर दिए। बोर्ड ने कैंट एक्ट 2006 के सेक्शन 247  का हवाला देते हुए सीलिंग व ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने जिलाधिकारी, एसएसपी और प्रेमनगर थाने को भी इसकी प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर निर्माण कार्य से प्रतिबंध हटाने आदि को लेकर मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी की ओर से दायर केस में सुनवाई पूरी हो गई है। मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में हुई सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed