{"_id":"574e23134f1c1b0e76109d09","slug":"cantt-board-demolish-the-illegal-construction-of-sahab-singh-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मंत्री साहब सिंह के अवैध निर्माण पर चलेगा 'हथौड़ा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मंत्री साहब सिंह के अवैध निर्माण पर चलेगा 'हथौड़ा'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jun 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के घर के निर्माण पर महिला ने जताई थी आपत्ति
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के विवादित निर्माण को लेकर पहली बार कैंट बोर्ड कार्रवाई के मूड में आया है। बोर्ड ने केहरी गांव में सभी अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ सीलिंग/ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। कैंट की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रेमनगर के केहरी गांव में साहब सिंह सैनी के व्यावसायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पिछले करीब दो माह से यह प्रकरण चर्चा में है। पहले कैंट बोर्ड जमीन अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर होने का हवाला देते हुए कार्रवाई से बचता रहा। लेकिन अब जमीन कैंट बोर्ड की होने की पुष्टि के बाद बोर्ड कार्रवाई के मूड में आ गया है।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड टीम ने चस्पा किए नोटिस
मंगलवार को केहरी गांव पहुंची कैंट बोर्ड की टीम ने साहब सिंह सैनी के निर्माणाधीन भवन समेत आसपास के अन्य निर्माण कार्य बंद कराए और नोटिस चस्पा कर दिए। बोर्ड ने कैंट एक्ट 2006 के सेक्शन 247 का हवाला देते हुए सीलिंग व ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने जिलाधिकारी, एसएसपी और प्रेमनगर थाने को भी इसकी प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर निर्माण कार्य से प्रतिबंध हटाने आदि को लेकर मंत्री साहब सिंह सैनी की पत्नी की ओर से दायर केस में सुनवाई पूरी हो गई है। मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में हुई सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा।