Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cantonment market was bustling with the cheers of Nihal.

Dehradun News: जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा छावनी बाजार चकराता

Fri, 01 Dec 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
cantonment market was bustling with the cheers of Nihal.
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छावनी बाजार चकराता में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार व लंगर का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा सिंह सभा एमईएस लाइन से दोपहर दो बजे के अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। बस स्टैंड से होते हुए छावनी बाजार स्थित गुरुद्वारा चौक बाजार में संपन्न हुआ। फूल मालाओं से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और पालकी की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे, उसके पीछे चल रहे शबद गायन करते रागी जत्थे ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने अपनी दुकानों पर प्रसाद वितरित किया। छावनी बाजार जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजता रहा। नगर कीर्तन में जगाधरी हरियाणा से आए गतका पार्टी के लोगों ने युद्धकला का प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन




इस मौके पर प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा एचपी सिंह, प्रधान गुरुद्वारा पाराचिनार अरविंद कुकरेजा, तीर्थ कुकरेजा, गुरुचरण सिह कुकरेजा, रविंद्र पाल सिंह, दलजीत नागपाल, अनिल चांदना, सत्यपाल चड्डा, राहुल चांदना, हरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed