फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cantonment board employees boycotted work for two hours

Dehradun News: छावनी परिषद के कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Fri, 07 Jul 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cantonment board employees boycotted work for two hours
छावनी परिषदों के सिविल क्षेत्र को नगर निकायों में शामिल करने के प्रस्ताव से कैंट बोर्ड के कर्मचारी परेशान हैं। इसके विरोध में छावनी परिषद देहरादून के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को को ऑल इंडिया कैंट बोर्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन के आह्वान पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इससे पहले एक जुलाई को भी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का कहना है कि, इस संबंध में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने सेवा शर्तों, पदोन्नति, विभिन्न देयकों, मृतक आश्रितों की नियुक्ति आदि मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्डों को खत्म कर नगर निकायों में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। रक्षा मंत्रालय के निर्णय से कैंट बोर्डों में कार्यरत हजारों कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कर्मचारियों ने कहा, यदि कैंट बोर्डों विलय स्थानीय निकायों में होता है तो कैंट बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा शर्तों में बदलाव हो जाएगा। जल्द उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 15 जुलाई से देशभर के कैंट बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंट श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कैंट बोर्ड कर्मचारी फेडरेशन सदस्य बसंत उपाध्याय, पर्यावरण मित्र संगठन के अध्यक्ष आशीष देसाई महासचिव कैलाश वाल्मीकि ,जेई बालेश्वर भटनागर, नवीन औलख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed