फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candidate Nomination cancelled due to three childrens in nikay chunav 2018

निकाय चुनाव: तीन बच्चे थे इसलिए रद्द कर दिया इस प्रत्याशी का नामांकन, टूटा अध्यक्ष बनने का सपना

Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली Updated Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Candidate Nomination cancelled due to three childrens in nikay chunav 2018
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड निकाय चुनाव में तीन बच्चे होने के कारण इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष के नामांकन पत्रों की जांच में निर्दलीय प्रत्याशी रेनू देवी का नामांकन जांच के बाद रद्द हुआ है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफिसर इंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी रेनू देवी के तीन बच्चे होने के कारण उनका आवेदन रद्द किया गया। एक नामांकन रद्द होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी किरन रौतेला, यूकेडी प्रत्याशी मीनू डंगवाल, मुख्यमंत्री की भाभी कांति देवी, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू मियां और सुची राणा कुल छह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 

विज्ञापन

हालांकि अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की सही तस्वीर नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं सभासद के लिए वार्ड एक एवं वार्ड तीन के सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। वार्ड एक से स्वाति देवी और ज्योति देवी एवं वार्ड तीन से सरत मियां, देवेंद्र राणा, चंद्रमोहन डोबरियाल और चंद्र मोहन रावत के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।

सभासद के रिटर्निंग ऑफिसर जीके कोटनाला ने बताया कि वार्ड दो और वार्ड चार के सभासद प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की जाएगी। 

रुद्रप्रयाग में भी सभासद प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त

निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका रुद्रप्रयाग में नामांकन प्रपत्रों की जांच में एक वार्ड सभासद के प्रत्याशी को दो से अधिक बच्चे होने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही एक अन्य वार्ड से सभासद के लिए नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी को दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम होने की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। मामले में सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। 


रिटर्निंग आफिसर एमएस नेगी ने बताया कि वार्ड संख्या तीन में सभासद के लिए नामांकन करने वाली प्रत्याशी सुनीता देवी को तीन बच्चे होने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वार्ड 6 से सभासद के लिए नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी का मतदाता सूची में दो जगह नाम होने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुनवाई होगी। इस मामले में दोनों सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed