फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Curb on ostentation at weddings

Dehradun News: शादी में दिखावे पर लगाम, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना

Mon, 12 Oct 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Curb on ostentation at weddings
- कुराड़ और सिचाड़ गांवों ने विवाह समारोहों में सादगी अपनाने का लिया निर्णय
विज्ञापन

- अंग्रेजी शराब और फास्ट फूड पर प्रतिबंध, सामाजिक बहिष्कार का भी फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। विकासखंड के कुराड़ और सिचाड़ गांवों के ग्रामीणों ने शादी-विवाह में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए अहम पहल की है। दोनों गांवों की सामूहिक बैठक में विवाह समारोहों और सामाजिक रीति-रिवाजों को सरल बनाने के लिए कई नियम तय किए गए। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ दोनों गांवों में सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला लिया गया।
स्याणा मातबर सिंह कुराड़ और स्याणा राजेंद्र सिंह सिचाड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में तय किया गया कि शादी समारोहों में महिलाएं केवल मंगलसूत्र, नाक में फुल्ली और कानों में झुमके पहनकर शामिल होंगी। विवाह समारोहों में अंग्रेजी शराब और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने इन नियमों को सामाजिक सादगी और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में मेहर सिंह, अमर सिंह, यशपाल, दिनेश चौहान, वीरेंद्र सिंह, खजान सिंह, शूरवीर, अनिल और गुड्डू सहित दोनों गांवों के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

भांजे की शादी में एक बकरा, बेटी के विवाह में पांच बर्तन
बैठक में निर्णय लिया गया कि भांजे की शादी में मामा पक्ष की ओर से केवल एक बकरा दिया जाएगा। वहीं, लड़की की शादी में पांच बर्तन यानी पंच बन्डियाई देने की परंपरा निर्धारित नियमों के अनुसार निभाई जाएगी। महिलाओं को चांदी के सिक्के देने की परंपरा भी प्रतिबंधित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और विवाह समारोहों में सादगी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed