{"_id":"64c184d9885020a9500d3124","slug":"cancer-patient-commits-suicide-by-hanging-himself-dehradun-news-c-5-drn1037-209305-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, परजिनों ने बताया-छह-सात महीनों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, परजिनों ने बताया-छह-सात महीनों से था परेशान
Thu, 27 Jul 2023 08:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:28 AM IST
सार
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि रुस्तम विद्युत केबल से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटके था। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रुस्तम छह-सात महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह गले के कैंसर से पीड़ित थे। एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम गंगोल पंडितवाड़ी में गोरखा बगड़ निवासी रुस्तम थापा ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
सूचना के बाद चीता पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि रुस्तम विद्युत केबल से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटके था। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रुस्तम छह-सात महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Daily Horoscope: मीन राशि वालों पर धन वर्षा के प्रबल योग, इन्हें सावधान रहने की जरूरत, जानें आज का राशिफल
विज्ञापन
वह इसी बात को लेकर परेशान रहते थे। एसएचओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।