Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Canal water cannot reach fields

खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा पानी, किसानों में रोष

Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Canal water cannot reach fields
विकासनगर। विकासखंड के सोरना (लोअर) गांव में तीन माह से सिंचाई का संकट बना हुआ है। नहर में पानी न आने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। खेतीबाड़ी बारिश पर निर्भर होकर रह गई है। इससे काश्तकारों में सिंचाई विभाग के प्रति खासा रोष है। किसानों का आरोप है कि विभाग सोरना (लोअर) और डोभरी गांव के बीच पानी का सही ढंग से वितरण नहीं कर पा रहा है। इसके चलते सोरना क्षेत्र के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को उक्त समस्या के संबंध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले सोरना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 60 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष मगतू सिंह ने कहा कि डोभरी और सोरना गांव में एक ही नहर से पानी का वितरण किया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मिलीभगत कर सोरना गांव क्षेत्र में आपूर्ति किए जाने वाले पानी को डोभरी की ओर डायवर्ट कर दिया है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। 200 हेक्टेयर में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि समस्या के संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता करेगा। वार्ता के सकारात्मक परिणाम न निकलने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र सकलानी, प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्म पाल राणा, जिला प्रचार मंत्री सुरेंद्र भट्ट, पवन सिंह, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, अनुज सिंह, अर्जुन सिंह, नागेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, मोहन सिंह, रमेश पंवार, जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, कुंवर सिंह, यशपाल, जनक, अभय और महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed