फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Canadian filmmaker Martin Fazeli on the final day of the

Dehradun News: कनाडाई फिल्म निर्माता मार्टिंग फाजेली ने ली मास्टरक्लास

Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Canadian filmmaker Martin Fazeli on the final day of the
Iमसूरी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन 10 लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी हुआI
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन कनाडाई फिल्म निर्माता मार्टिंग फाजेली ने 20 से अधिक फिल्म निर्माताओं की ऑनलाइन मास्टरक्लास ली। यह क्लास सामाजिक मुद्दे पर वृत्तचित्र तैयार करने पर आयोजित की गई। इस दौरान महोत्सव में 10 लघु फिल्में भी दिखाई गईं जिसमें एक की शूटिंग मुनस्यारी में की गई थी।
फिल्म महोत्सव के आयोजक फिल्म निर्माता गोपाल कृष्ण ने बताया कि उत्तराखंड के मुनस्यारी के एक गांव की महिलाओं पर बनी लघु फिल्म ‘फायर इन द माउंटेन’ की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इसे अजीत पाल सिंह ने निर्देशित किया है। यह कई फिल्म महोत्सव में पुरस्कार जीत चुकी है। इसके साथ आयुष्मान पांडे की कामठीपुरा, सौमित्र बागची की विंडो शॉपिंग, अनंत जैन और प्रांजल आचार्य निर्देशित लॉस्ट फ्रैगमेंट, प्रद्युम्न पाटिल निर्देशित ब्लैक होल और कबीर दवे की ग्रासकटर जैसी लघु फिल्में भी दिखाई गईं। इनके अलावा, पर्यावरण और स्थिरता के मुद्दों पर आधारित एएलटी ईएफएफ द्वारा तैयार तीन लघु वृत्तचित्रों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन


महोत्सव में 20 लघु, पांच फीचर लंबाई वृत्तचित्र और पांच फीचर लंबाई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा, फिल्म प्रशंसा, अभिनय में नवरस, स्क्रीन लेखन और वृत्तचित्र फिल्म निर्माण जैसे विषयों पर चार कार्यशालाएं और मास्टरक्लास आयोजित की गईं। फिल्म महोत्सव में आईटीएम डीआरडीओ के निदेशक श्रीधर कट्टी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed