फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Can not read but read Koran by Hearing

देखकर नहीं सुनकर पढ़िए कुरान

Sun, 28 Jul 2013 01:37 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
देहरादून/आफताब अजमत Updated Sun, 28 Jul 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
Can not read but read Koran by Hearing

कुरान पाक को समाज के हर तबके तक पहुंचाने के लिए बहुत से तरीके ईजाद किए जा चुके हैं। अब दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपी में भी कुरान मौजूद है। केवल दो पृष्ठों का सबसे बड़े आकार का कुरान है तो दूसरी ओर पौने दो ग्राम का सबसे छोटा कुरान भी मौजूद है।

विज्ञापन


तस्मिया एकेडमी के बैनर तले कुरान प्रदर्शनी का आयोजन इंदर रोड पर किया गया है। प्रदर्शनी की शुरुआत मिस्त्र के कारी शेख अलमहदी ताहा इस्माईल और शेख आदिल अलबाज ने कुरान पाक के पाठ से की।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में मौजूद डिजीटल पेन रीडर के माध्यम से कुरान को पढ़ने के साथ ही सुना भी जा सकता है। डा. फैसल ने बताया कि अगर आप इसका अनुवाद अपनी भाषा में सुनना चाहते हैं तो यह सुविधा भी आपके लिए मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रदर्शनी में लीबिया और सूडान एंबेसी की ओर से इस साल कुरान भेंट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में मक्का के फ्लोर का पत्थर, हजरत नूह के कश्ती वाले पेड़ की तस्बीह, ईरानी एंबेसी से आया शजरा, 750 वर्ष पहले सोने और पत्थरों को घिसकर बनाई गई स्याही से लिखा कुरान पाक भी लोग देख सकते हैं।

प्रदर्शनी के आयोजक डा. एस फारूक ने बताया कि उन्हें वर्षों पहले कुरान पाक के कलेक्शन का शौक पैदा हुआ। रविवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन होगा। सुबह 9 से 10 बजे तक केवल पर्दानशीं महिलाओं के लिए प्रदर्शनी खुलेगी।

इसके पश्चात आम जनता के लिए प्रदर्शनी शाम पांच बजे तक खोली जाएगी। इस अवसर पर डा. एस फारूक, ब्रिगेडियर केजी बहल, राकेश ओबेराय, डा. आईपी सक्सेना, मुफ्ती वसीउल्लाह डा. आईपी पांडे, जहांगीर अहमद, संजय जैन आदि मौजूद रहे।


गुरमुखी में कुरआन का अनुवाद
पवित्र कुरान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश और दुनिया की हर भाषा में कुरान का अनुवाद किया गया है। प्रदर्शनी में गुरुमुखी, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा वियतनामी, आइसलैंडिक, पर्शियन, अंग्रेजी, मलेशियन, फ्रेंच, जापानी, टर्किश, चाइनीज, फिलिप आदि भाषाओं में कुरान पाक का अनुवाद मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed