फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   camp for dengue suspect in dehradun.

डेंगू पर विभाग अलर्ट, कैंप लगाकर की जांच

Fri, 15 Jul 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jul 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
camp for dengue suspect in dehradun.
देहरादून में डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। - फोटो : file photo

देहरादून के पथरीबाग में डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच शिविर लगाया। संदिग्ध लोगों के रैपिड टेस्ट करने के अलावा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया। क्षेत्र में बहुत अधिक मच्छर होने की शिकायत के बाद फॉगिंग और कैमिकल का छिड़काव भी किया गया। कैंप में कुल 84 संदिग्ध मामलों की जांच की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला मलेरिया रोकथाम अधिकारी जगदीश बहुगुणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पथरीबाग क्षेत्र में जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किया। अभी तक सामने आए डेंगू के ज्यादातर मामले इसी क्षेत्र से हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने वहां कैंप लगाकर संदिग्धों को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


39 लोगों के लिए सैंपल
शुक्रवार को डॉ. उषा रमोला, डा. शैलेश कंडारी, राकेश बिष्ट, तीन लैब टेक्नीशियन की टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध मामलों की जांच की। बुखार और अन्य संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद टीम ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें से 39 लोगों के सैंपल लिए गए। क्षेत्रीय लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक रहने और आस-पास सफाई रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के अन्य अस्पतालों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्धों के सैंपल लिए। अलग-अलग अस्पतालों से 45 संदिग्ध मामलों की जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी निजी अस्पतालों को डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलते ही तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed