फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cadets proved their ability, got incentives from awards

कैडेट्स ने साबित की काबिलियत, अवार्ड से मिला प्रोत्साहन

Thu, 05 Dec 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cadets proved their ability, got incentives from awards
आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में कैडेट को ट्रॉफी देते आईएमए कमांडेंट ले.ज. एसके झा ।
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के जेंटलमैन कैडेट्स कड़े प्रशिक्षण की कसौटी पर खरे उतर चुके हैं। कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में अफसर बनने जा रहे कैडेट्स को अपनी काबिलियत साबित करने पर इनाम भी मिला है। इन कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता मेडल, रोलिंग ट्रॉफी, बैनर्स से नवाजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आईएमए के छेत्रपाल ऑडिटोरियम में पासिंग आउट कोर्स 145 रेगुलर और 128 टीसीजी कोर्स की अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने सेना के भावी अफसरों को देश की आन-बान और शान की रक्षा का मूलमंत्र दिया। एसके झा ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सबसे बहादुर एवं अनुशासित सेना है। सेना का हिस्सा बनना किसी भी नागरिक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भावी अफसरों को प्रेरित करते हुए कहा कि युद्धभूमि में नंबर दो रहने के लिए कोई स्थान नहीं है। परिस्थिति जितनी भी मुश्किल क्यों न हो, हमारी सेना के जवानों ने कभी हारना नहीं सीखा है। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को अवार्ड भी प्रदान किए।
विज्ञापन

गांधी, लिंकन के विचारों से भरा जोश
एसके झा ने महात्मा गांधी, अब्राहम लिंकन समेत कई महान व्यक्तियों के विचारों से कैडेट्स में जोश भरा। उन्होंने कहा कि इन सभी ने कठिन परिश्रम एवं अपने मार्ग का स्वयं निर्माण करने का संदेश दिया है। झा ने कैडेट्स से इन विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान
अवॉर्ड सेरेमनी के बाद आईएमए के ऊपर भारतीय सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। हेलीकॉप्टरों ने सेना के तीन अलग-अलग फ्लैग लहराते हुए परेड का जायजा लिया।
यूटीयू कुलपति ने दिए सर्टिफिकेट
अवार्ड सेरेमनी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी ने विदेशी कैडेट्स को मिलिट्री स्टडीज डिप्लोमा के प्रमाणपत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान विदेशी कैडेट्स को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में डिप्लोमा कराया जाता है।

इंस्ट्रक्टर भी सम्मानित
अवार्ड सेरेमनी कैडेट्स को प्रशिक्षण देने वाले इंस्ट्रक्टर को भी सम्मानित किया गया। इनका सम्मान कर गुरु की भूमिका का महत्व भी बताया गया।
इन्हें मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान
मेडल -
पैराशूट रेजीमेंट मेडल, विशुवन कटल
9 जीआर मेडल : परिमल पराशर
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल : पीकेंद्र सिंह
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल : जीके पाटिल
मराठा एलआई मेडल : खुरशेदशो खुदोग्यू
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल : कृष्णपाल सिंह
कॉर्प्स ऑफ सिगनल्स मेडल : कृष्णपाल सिंह
सिख एलआई सिल्वर मेडल : विनय विलास गरद
ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स मेडल : विनय विलास गरद
राज राइफल मेडल : ध्रुव मेहला
8 जीआर मेडल सैम माणेकशॉ मेडल : ध्रुव मेहला
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल : पीकेंद्र सिंह
एएससी मेडल : सन्जोक क्षेत्री
5 जीआर (एफएफ) मेडल : कमल किशोर मान सिंह
ट्रॉफी :
ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी : पारस सिंह
राजा ऑफ फरीदकोट ट्रॉफी : आशीष अहलावत
मेजर शैतान सिंह पीवीसी ट्रॉफी : गुरुदत्त सिंह
डेक्कन हॉर्स ट्रॉफी : अभय सिंह
आठवां कोर्स रि-यूनियन ट्रॉफी : शिवम दक्षेस
रोलिंग ट्रॉफी (कंपनी):
सर अल्विन एजरा ट्रॉफी : अलामिन
द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी : कोहिमा
इंटर कोय फिजिकल टीआरजी कप : केरेन
थर्ड गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी : जेसोर
बर्मा आर्मी ट्रॉफी : चुशुल
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी : केरेन
एडमिरल सुशील कुमार चीफ ऑफ नवल स्टाफ ट्रॉफी : अलामिन
सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्रॉफी : अलामिन
पीबीजी ट्रॉफी : जेसोर
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी : केरेन
एडीजी एई ट्रॉफी : जोजिला
डीजी सिग्स सिल्वर ट्रॉफी : भगत बटालियन
इंटीरियर इकोनॉमी ट्रॉफी : बसंतर
कुमाऊं ट्रॉफी : केरेन
बुक प्राइज :
एम एंड डी क्लब : करमजीत सिंह बख्शी
जर्नलिज्म क्लब : मुकुल शर्मा
एकेडमिक्स : मनीष राणा
इन्हें मिले प्लेक:
फर्स्ट इन एक्स सिल्वर चेन- पूंच कंपनी
सेकेंड इन सिल्वर चेन- सिंहगढ़ कंपनी
फर्स्ट इन एक्स गोल्डन रिंग- जेसोर कंपनी
सेकेंड इन गोल्ड रिंग- इमफल
बैनर
आर्मी कैडर आरट्रक बैनर, अलामिन
आईएमए कमान्डेंट बैनर, थिमैया

आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में उपस्थित कैडेट्स

आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में उपस्थित कैडेट्स

आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में बेस्ट कैडेट को कमांडेंट बैनर प्रदान करते आईएमए कमांडेंट ले.?

आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में बेस्ट कैडेट को कमांडेंट बैनर प्रदान करते आईएमए कमांडेंट ले.?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed